सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 164.4 पर सुबह करीब 5:15 बजे एक ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एयरबैग भी खुल गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक प्रवीण कुमार पुत्र रामकरन, निवासी सद्दोपुर, थाना बलदेव नगर, जनपद अंबाला, अपने साथ चार अन्य लोगों को लेकर आजमगढ़ से डेराबसी (अंबाला, पंजाब) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक के चालक ने ट्रक को दाहिनी ओर दबा दिया। ट्रक की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर ट्रक से रगड़ खाती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। इनमें डेराबसी (अंबाला) निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.