गाज़ियाबाद, मई 9 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। गनीमत थी कि ट्रक की रफ्तार कम थी, जिसके चलते कार में सवार परिवार को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पीड़ित ने ट्रक नंबर के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।राजस्थान कोटा के गुमानपुरा में रहने वाले सुमित कालरा ने पुलिस को बताया कि वह परिवार समेत एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। चार मई को वह न्याय खंड के गौड़ ग्रीन विस्टा से कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी और दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे से कार में सवार पूरा परिवार डर गया। ट्रक के रुकने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस...