कौशाम्बी, मई 2 -- कोतवाली क्षेत्र के अथसराय गांव के नजदीक शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक औरैया जनपद निवासी विशाल कुशवाहा पुत्र उदयवीर उसके केबिन में फंस गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायल चालक को बाहर निकलवाकर सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण हाईवे के एक लेन में करीब 20 मिनट तक जाम भी लगा रहा। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.