रांची, जनवरी 29 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 39 स्थित आदिवासी विकास परिषद के पास एक ट्रक ने सवारी लदे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ यात्रियों के हाथ-पैर टूट गए, जबकि कुछ के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे की है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल अपनी सुविधानुसार अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए चले गए। वहीं, चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस निवासी मोहम्मद जुनैद का का प्राथमिक उपचार सीएचसी रातू में चल रहा है। गश्ती पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। इस दौरान अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी ने ट्रक का पीछा किया और सड़क...