कौशाम्बी, मई 29 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र के लोंहदा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने प्राइवेट एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।फतेहपुर निवासी 23 वर्षीय सलमान पुत्र मो. अइया एंबुलेंस चालक है। शुक्रवार की सुबह वह प्रयागराज से कानपुर की ओर प्राइवेट एंबुलेंस लेकर जा रहा था। लोंहदा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आए ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रक फरार हो गया। यह भी पढ़ें- खड़ी हाइवा में भिड़ी एम्बुलेंस, दो जख्मी एंबुलेंस चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गनीमत ये रही कि घटना के वक्त एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। दुर्घटना के कारण हाईवे पर आवा...