संभल, मार्च 21 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में चन्दौसी मार्ग पर शुक्रवार रात 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठकर ईद की खरीदारी करने जा रहे सारिक पुत्र तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदिल पुत्र तौफीक, शान अली पुत्र मेहंदी हसन, शानू पुत्र मेहंदी हसन और शान पुत्र लाहिक निवासी नूरियो सराय घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हसीना बेगम अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...