जौनपुर, मार्च 2 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली के कोढ़ा गांव के निकट से ट्रक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दिया। ई रिक्शा में 5सवार पांच लोग घायल हो गए। ताजजुद्दीनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय लल्लू पटेल अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर मुंगराबादशाहपुर रिश्तेदार के यहां गए थे। रविवार देर रात लल्लू उनकी पत्नी 35 वर्षीय अनीता देवी के अलावा 40 वर्षीय सावित्री देवी , 37 वर्षीय प्रदीप, 25 वर्षीय लालती के साथ ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। वह लोग जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थित उक्त गांव के निकट पहुंचे थे कि पीछे से एक ट्रक ने धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। रिक्शा पलटते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से सभी घायलों को सी एच...