सीतापुर, अक्टूबर 4 -- झरेखापुर, संवाददाता। सीतापुर-गोला मार्ग पर रविवार को ककरहा के पास ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली देहात की कचनार चौकी क्षेत्र में हुए हादसे में ई-रिक्शा चालक कमलेश पुत्र जयराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कचनार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी और उनकी सहमति से बेहतर उपचार के लिए कमलेश को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ट्रक और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...