संभल, मार्च 21 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में संभल-चन्दौसी मार्ग पर नूरियो सराय में चन्दौसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार देर रात करीब दो बजे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा में सवार होकर युवक चांद रात पर ईद की खरीदारी करने के लिए संभल आ रहे थे। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला, जिसे पुलिस ने पीछा कर चौधरी सराय में पकड़ लिया। ई-रिक्शा सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाक्षेत्र के नूरियो सराय निवासी तौफीक का 20 वर्षीय बेटा शारिक अपने छोटे भाई आदिल व मोहल्ले के शानू पुत्र मेहंदी हसन और शान पुत्र लाहिक के साथ शान अली पुत्र मेहंदी हसन के ई-रिक्शा में बैठकर चा...