झांसी, जून 23 -- झांसी। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। सड़क पार कर रही अधेड़ महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा पूंछ निवासी गुड्डी देवी (58) पत्नी पूरलाल बीती 21 जून को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल में दतिया मध्य प्रदेश के गांव चिरूला आई। बीती देर रात शादी समारोह होने के बाद वह वापस घर जा रही थी। वहां से वह रिश्तेदारों के साथ एक ट्रक में सवार हुई।

हादसे का विवरण जैसे ही ट्रक सर्विस सड़क पर पहुंचा तो वह उतरकर अपने घर जाने के लिए सड़क पार करने लगी। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा एक अन्य ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह गुड्डी उछलकर दूर गिरीं और ट्रक के पहियों की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से ...