मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- लालगंज। क्षेत्र के दुबार तिराहे पर जल जीवन मिशन की बिछाई गई पाइपलाइन शनिवार को ट्रक का पहिया धसने से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सड़क से वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में ट्रक को किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। जल जीवन मिशन से पानी की आपूर्ति के लिए दुबार तिराहे पर सड़क खोदकर पाइप बिछाया गया था। पाइपलाइन के गड्ढे में मिट्टी और गिट्टी ठीक ढंग से न भरे जाने से शनिवार दोपहर बाद सड़क से गुजर रहा एक ट्रक का पिछला पहिया धंस गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को दूसरे ट्रक से टोचन कर गड्ढे से बाहर निकाला गया, तब जाकर इस मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया। वहीं, पाइपलाइन फट जाने से इलाके की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई और सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.