कन्नौज, फरवरी 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुबरियापुर के निवासी बृजकिशोर कुशवाहा ने अपनी मेहनत और लगन से एक अनुपम उदाहरण पेश किया है। पेशे से ट्रक ड्राइवर होने के बावजूद उन्होंने अपने घर पर लगभग पांच बिस्वा जमीन पर एक हरा-भरा और आकर्षक बगीचा विकसित किया है। इस बगीचे में उन्होंने विभिन्न प्रकार के फलदार, औषधीय और दुर्लभ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बृजकिशोर के बगीचे में आम, अनार, पपीता, नींबू, केला, चीकू, अंगूर, लीची, सुपारी, शरीफा, आंवला, आड़ू, चेरी, तेजपत्ता, काली इलायची, वॉटर एप्पल और विलायती जामुन जैसी कई प्रजातियां उग रही हैं। कुछ पौधों के नाम उन्हें खुद भी नहीं पता, क्योंकि वह ट्रक चलाते हुए विभिन्न स्थानों से यात्रा के दौरान पौधे लाते हैं और उन्हें यहां लगाते हैं। ...