कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पिता की जिंदगी कठिनाइयों के हाईवे पर स्टीयिरंग संभालते हुए बीत रही थी। दिनचर्या के अकाउंट में बस पसीने की बूंदें, ढाबों का खाना, पुलिस की झिड़कियां और बेपनाह थकान। लेकिन मंगलवार को उनकी बेटी ने वह कमाल कर दिखाया कि जिंदगी भर की थकान उतर गई। ट्रक ड्राइवर अनूप तिवारी की बेटी नैंसी ने सीए की परीक्षा में पहले प्रयास में ही 600 में 380 अंक लाकर इतिहास रच दिया। वह सीए की सिटी टॉपर बनी हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जनवरी 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार 417 में से 72 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। लगभग 17 फीसदी छात्र-छात्राओं का सीए बनने का सपना साकार हुआ। पहले प्रयास में सीए बनने वालीं नैंसी के बाद दूसरे स्थान पर सुबोध गुप्ता व तीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.