बलिया, फरवरी 3 -- बैरिया (बलिया)। ट्रक-डंपर की टक्कर में मंगलवार को चालक की मौत हो गयी। हादसे में एक अन्य ड्राइवर तथा खलासी गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एनएच 31 पर शिवन टोला के पास ट्रक-डंपर में आमने सामने की टक्कर हो गये। दुर्घटना में ट्रक चालक गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी निवासी 52 वर्षीय रामधनी बिंद की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में डंपर चालक गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरभुक्का निवासी 26 वर्षीय कमलेश यादव तथा खलासी रतसर बारी निवासी 25वर्षीय अर्जुन यादव घायल हो गयी। दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी तथा कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.