भागलपुर, मई 22 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग स्थित कमालपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रक और ईंट लदे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर तीन खंडों में टूटकर बिखर गई है। इस हादसे में दोनों गाड़ी के चालक बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रैक्टर उपचालक बीरु कुमार मंडल (45) पिता मोहन मंडल ग्राम पन्नूचक घोघा थाना निवासी और ट्रक का उपचालक विवेक कुमार (23) पिता चरणदीप तांती भागलपुर जख़्मी है। जिसमें ट्रैक्टर उपचालक को मायागंज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...