देहरादून, मार्च 23 -- रुड़की। धनौरी क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...