ट्रक चोरी कर लाये आरोपी तक नहीं पहुंच रही पुलिस
बिजनौर, जुलाई 31 -- ट्रक चोरी के मामले में हरियाणा पुलिस दो दिन से आरोपी की तलाश में मंडावर में डेरा डाले हुये हैजनपद हरियाणा के थाना नून में तैनात दरोगा योगेश कुमार ने बताया की तीन दिन पूर्व क्षेत्र से एक ट्रक चोरी हो गया था। जिस संबंध में ट्रक स्वामी ने बिजनौर जिले के मंडावर थाने के गांव किशनवास निवासी फारुख के खिलाफ हरियाणा के नून थाने में ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। जिसके बाद ट्रक चोरी करने के आरोपी की तलाश में गुरुवार को हरियाणा के नून थाने की पुलिस मंडावर थाने पहुंची ओर आमद कराते हुए घटना की जानकारी मंडावर पुलिस को दी जिसके बाद हरियाणा पुलिस दो दिन से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डेरा डाले हुए है। सूत्रों का कहना है कि मंडावर पुलिस ने आरोपीयों से फीलगुड कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.