बस्ती, अप्रैल 28 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के बरदहिया मार्ग पर खड़ा ट्रक रविवार की रात में चोरी कर लिया गया। सोमवार की सुबह जब ट्रक मालिक पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने ट्रक चोरी की जानकारी पुलिस के साथ ट्रक एसोसिएशन के साथियों को देने के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच रिठिया पेट्रोल पंप के पास से उनका चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया गया। साथ ही मौके से एक आरोपी भी दबोच लिया गया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रक को हड़िया पुलिस चौकी ले जाया गया और ट्रक चोरी करने के आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह भी पढ़ें- मोटर पंप चोरी कांड में एक गिरफ्तार, तीन पंप बरामद पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र लख...