झांसी, मई 11 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-खजुराहो एनएच पर गांव देवरीघाट के पास तेज रफ्तार ट्रक और चावल से लदी पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोरियों पर बैठे अधेड़ पल्लेदार की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना टोडीफतेहपुर के ग्राम पंचायत किशोरपुरा निवासी खुमान सिंह पाल (52) मऊरानीपुर के ग्राम पंचायत देवरीघाट पर सेल टैक्स विभाग के बने चैकपोस्ट पर कई बरसों से प्राइवेट तौर पर पल्लेदारी का काम करते थे। वह चावल से लदी पिकअप गाड़ी के बोरों पर बैठकर कहीं जा रहे थे। यह भी पढ़ें- मृत ट्रक चालक का शव गांव आते मचा कोहराम जैसे ही हाइवे पर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ...