आरा, मार्च 28 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के चांदी थाने की पुलिस ने ट्रक चालक से लूट में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह उसी थाना क्षेत्र के हरदास टोला गांव निवासी नमेन्द्र राय का पुत्र मोनू कुमार है। उसे कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शनिवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी स्व. राजीव नंदन सिंह के पुत्र अमोद कुमार सिंह ट्रक लेकर खनगांव पुल के रास्ते से जा रहे थे। तभी अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और पिस्टल के बल पर उनके पास से 20 हजार रुपये नगद और सोने का लॉकेट लूट लिया था। उस मामले में अमोद कुमार सिंह की ओर से चांदी थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान के क्रम में म...