फरीदाबाद, मार्च 20 -- पलवल, संवाददाता। ट्रक चालक से मोबाइल और नकदी लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा सामान और बाइक बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घटना 17 मार्च की है, जब राजस्थान के दौसा निवासी ट्रक चालक महेश सिलिका पाउडर लेकर ऋषिकेश जा रहा था। शाम को होडल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सराय फ्लाईओवर से पहले दो बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक के आगे बाइक लगा दी और अंदर चढ़ गए।विरोध करने पर आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट की और सीट के नीचे रखे पर्स से 7800 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बाइक की नंबर प्लेट पर 89 नंबर होने की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवा...