जौनपुर, फरवरी 11 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने ट्रक चलाकर घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में छह नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के मरगूपुर गांव निवासी कौशिल्या ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका पुत्र ट्रक चालक है। वह सुल्तानपुर जिले के चांदा में ट्रक खड़ी कर घर वापस आ रहा था। गांव के पास पहुंचने पर वह रमेश की किराने की दुकान से बिस्कुट खरीदने गया, तभी वहां मौजूद रमेश, छोटू, विकास, अजय, अमन, विजय तथा दो अज्ञात लोगों ने लाठी, डंडा, सरिया और रॉड से उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.