रुद्रपुर, मई 15 -- रुद्रपुर। सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम अलखदेवा पोस्ट प्रेमनगर गदरपुर निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा परविंदर सिंह पांच मई की रात आस्था इलेक्ट्रानिक में काम कर बाइक से वापस घर आ रहा था। काशीपुर हाईवे पर धर्मकांटे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। रंजीत सिंह ने पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...