इटावा औरैया, जून 26 -- जसवंतनगर। ट्रक की टक्कर लगने से एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जनकपुर निवासी नितिन कुमार ने बताया कि 15 जून की रात उनके पिता राजीव कुमार ट्रैक्टर लेकर खेतों की ओर जा रहे थे। तभी कचौरा घाट की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा के श्रीकृष्णा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...