ट्रक चालक पर चापड़ से हमला करने वाला राहुल सरदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर।बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के टीआरएफ गेट के सामने ट्रक चालक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित राहुल सरदार (20) को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 29-30 जून की रात ट्रक चालक जयप्रकाश रजक ट्रक के केबिन में सो रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे, जिनमें एक के हाथ में चापड़ और दूसरे के हाथ में चाकू था। आरोप है कि राहुल सरदार ने बहस के बाद चालक पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल चालक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जांच के दौरान राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.