लखीमपुरखीरी, जून 8 -- बरवर। क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव भौनापुर के पास गांव के युवक को बाइक से जाते समय ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए एंबुलेंस से मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार जाहिद अली अपनी बाइक से गांव के बाहर हाईवे पर निकले तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक चालक मौका पाकर भाग निकला। यह भी पढ़ें- ट्रक चालक ने बाइक सवार को कुचला, रेफर वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...