मुजफ्फर नगर, नवम्बर 1 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पीनना गांव में तेज रफ्तार में ट्रक चालक ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। नीचे गिरे होमगार्ड ने ट्रक को रोकने के लिए वह ट्रक के अगले हिस्से पर चढ गया। चालक ने ट्रक को नही रोका और स्पीड बढा दी। जिससे अनियंत्रित होने से ट्रक ने कार में टक्कर मारी। उसके बाद दुकान में घुस गया। हादसे में दुकान की छत से महिला नीचे गिरकर घायल हो गयी। हादसे में होमगार्ड की मौत हो गयी। गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पीनना गांव से खाली ट्रक को चालक तेज रफ्तार में शामली की तरफ ले जा रहा था। गांव से पहले बाइक सवार होमगार्ड 22 वर्षीय अर्जुन निवासी ग्राम रुकनपुर शहर कोतवाली को ट्रक ने टक्कर मार दी। होमगार्ड सड़क पर गिर गया। ट्रक की गति धीमी होनेके कारण होमगार...