भागलपुर, मार्च 12 -- बाईपास थाना क्षेत्र के खीरीबांध में एक ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के खीरीबांध निवासी मो. माजिद के 20 वर्षीय पुत्र मो. आजीम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शाम को वह ट्रक चलाकर घर लौटा, नहाने के बाद एक लड़की से मिलने चला गया। वह दो साल से उस लड़की से प्रेम करता था और शादी करने की बात भी कर चुका था। लड़की ने कुछ कहा, जिसके बाद वह घर लौट आया और कमरे में बंद हो गया। परिवार वाले खाना बना रहे थे। कुछ देर बाद जब खाने के लिए उसे बुलाने गए, तो खिड़की से देखा कि वह गले में फंदा लगाकर झूल रहा था। उसे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों और गांव व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.