हमीरपुर, अप्रैल 25 -- हमीरपुर। हाईवे किनारे 21 अप्रैल को मिले अज्ञात महिला के शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक महिला को पहले से जानता था। घटना वाले दिन महिला ट्रक चालक के साथ थी और ट्रक जबलपुर जाने को निकला था। सुमेरपुर क्षेत्र में ट्रक चालक ने विवाद के बाद महिला की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को बरामद करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। पुलिस पहले ही दिन से घटना के खुलासे को लेकर जुटी हुई थी। शव की शिनाख्त मृतका के पति शिवमंगल निवासी बिनगवां, सेन पश्चिम पारा दक्षिणी, कानपुर नगर ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी पूजा के रूप में की। 23 अप्रैल की रात पति की तहरीर पर अज्ञात...