कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर देहात। गजनेर क्षेत्र के बिल्टी गांव के रहने वाले एक ट्रक चालक ने घरेलू विवाद में घर के अन्दर कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसको फंदे से उतारने के बाद सीएचसी गजनेर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। बिल्टी गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार ट्रक चालक था। इधर कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर तनाव में रह रहा था। गुरुवार रात में किसी बात को लेकर उसका घर में विवाद हो गया। इसके बाद उसने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। उसको फंदे से लटका देख अफरा तफरी मच गई। परिजन उसको फंदे से उतारने के बाद गंभीर हालत में सीएचसी गजनेर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी ललिता देवी बदहवास हो गई...