सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी ट्रक ड्राइवर राज कुमार यादव ने कोलेबिरा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आवेदन के माध्यम से बताया कि पांच अप्रैल की सुबह वह अपनी ट्रक लेकर कोलेबिरा पहुंचा था। देव नदी चौक के पास कोलेबिरा पुलिस के कुछ जवानों ने उसे रोका। आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के पुलिसकर्मियों ने वाहन की जांच के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित के अनुसार, जब उसने वाहन के कागजात दिखाने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उसका बेटा मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो पुलिसकर्मी और आक्रोशित हो गए और उसे गाड़ी के पीछे ले जाकर पीटा। मारपीट में उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं, आंख के नीचे सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.