गोपालगंज, मार्च 20 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 80 हजार रुपए छीन लिए गए। ट्रक चालक बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी योगेश्वर चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र मनु कुमार बताया गया है। घायल अवस्था में उसे पहले बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। ट्रक चालक ने बताया कि वह कोईलवर से ट्रक पर बालू लोड कर कुचायकोट थाना क्षेत्र में बालू गिराकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक कर ट्रक को आगे से रोक लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसके पास रखे 80 हजार रुपए छीन लिए और फरार हो ...