भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता। औराई के जीटी रोड कटका पड़ाव फ्लाईओवर पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें सरिया लदे मैजिक से टकराकर ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव के गले में घुसे लोहे के सरिया को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीटी रोड पर कुछ देर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। कटका पड़ाव फ्लाईओवर पर शुक्रवार को ट्रक और मैजिक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक अचानक एक बाइक सवार सड़क पर आ गया जिसे बचाने में मैजिक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। वहीं पीछे से आ रही ट्रक मैजिक से जा भिड़ी। इससे मैजिक पर लदा 20 फीट लोहे का सरिया ट्रक के शीशे को तोड़ते हुए सीधे चालक राहिल खान (45 वर्ष) के गले में जा घुसा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक राजस्थान के अलवर का रहने वाला था। हादसे में मैजिक चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.