ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत
जौनपुर, जून 24 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बनरहियाबाग के पास सोमवार की शाम को सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार वाराणसी के थाना बड़ागांव के चिउरापुर निवासी 42 वर्षीय त्रिभुवन प्रजापति गैस सिलेंडर से लदे ट्रक को लेकर आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर बनारहियाबाग के पास अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसने गैस सिलेंडर लदे अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और केबिन में ही आराम करने लगा। इस दैरान गुजर रही पीआरवी पुलिस टीम ने चालक को ट्रक के अंदर बेसुध अवस्था में देखा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.