फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 8 -- कमालगंज, संवाददाता। नगर के इंद्रा नगर मोहल्ले में एक 30 वर्षीय ट्रक चालक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में अंगौछा से बने फंदे में लटका मिला। परिजनों ने ट्रक चालक को फांसी के फंदे से उतार लिया और भाई ने मुंह से सांस देकर जान बचाने की कोशिश की। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इंद्रा नगर का दिलीप ट्रक चालक था। होली के त्योहार पर उसने एक सप्ताह पहले ही ट्रक खड़ा कर दिया था और घर चला आया था। शनिवार की रात दिलीप ने परिजनों के साथ भोजन किया और घर के बरामदे में ही सो गया। दिलीप के पास उसका भांजा अमित भी लेटा था। रविवार को भोर में अमित जब लघुशंका के लिए उठा तो उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.