जौनपुर, जून 17 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बुधवार की सुबह बालू लदे ट्रक के एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बरसठी रोड पर ट्रक खड़ा करने के बाद चालक अचानक सड़क पर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुभाष बालू लदा ट्रक लेकर रामपुर क्षेत्र में आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बरसठी रोड पर ट्रक खड़ा कर वाहन से नीचे उतरा तभी अचानक सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही वह अचेत हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को सीएचसी रामपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकि...