प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव निवासी शब्बीर का 38 वर्षीय बेटा अपना ट्रेलर चलाता था। उसका एक ट्रेलर प्रयागराज के फूलपुर का सियाराम चलाता है। दोनो ईंट लादकर शहडोल के ब्योहारी तिराहे पर पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। वहां ट्रेलर के भीतर ही इरफान का शव चुल्ले से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह देर तक नहीं उठने पर लोगों ने ट्रेलर में देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका था। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आठ महीने पहले ही इरफान की शादी हुई थी। मृतक का शव ले आने के लिए परिजन शहडोल के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...