पीलीभीत, जुलाई 26 -- पूरनपुर। पखवाड़ा भर पहले चलते ट्रक में चालक की जलकर मौत होने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि षड्यंत्र के तहत हत्या कर चालक का शव ट्रक में डालकर आग लगा दी गई। हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन के बाद परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांचपड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक चालक के बारे में जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर के गांव बड़ा बोसैना के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र दिलीप सिंह ट्रक चालक थे। बीते 10 जुलाई को बलविंदर सिंह रूद्रपुर उत्तराखंड से ट्रक में माल भरकर नेपाल बॉर्डर की ओर जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पास उनके ट्रक के केबिन में आग लग गई थी जिसमें जलकर बलविंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस इसे महज हादसा मान रह...