गौरीगंज, अप्रैल 18 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के रामगंज थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह एक ट्रक चालक की अचानक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चालक कच्चा माल लेकर कंपनी पहुंचा था। सुबह करीब साढ़े 7 बजे गाड़ी खड़ी कर वह शौच के लिए उतरा, लेकिन कुछ ही कदम चलने के बाद अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। सहयोगी रामकुमार उर्फ राजू ने तुरंत चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय नरेंद्र जाटव पुत्र निहाल सिंह, निवासी रुहेरी थाना हाथरस गेट जिला हाथरस के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- रास्ते में ट्रक चालक की बिगड़ी तबीयत,मौत प्रारंभिक तौर पर हृदयगति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया चालक के परिजनों को घटना...