ट्रक चालक का पेड़ पर लटका मिला शव
पीलीभीत, मई 22 -- बीसलपुर। बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर कटना नदी के निकट झाड़ियों में ट्रक चालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जनपद खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के गांव जयदेवपुर निवासी 25 वर्षीय मनोज पुत्र जगन्नाथ ट्रक चालक था। उसका शाहजहांपुर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेम प्रसंग और शादी का प्रस्ताव कुछ दिन पूर्व युवती उसके घर पहुंच गई और शादी करने का प्रस्ताव किया। घर वालों ने एतराज किया और मनोज को पूरी बात बताई। मनोज इसी बात को लेकर परेशान था कि कहीं उसके खिलाफ मुकदमा न दर्ज हो जाए। उसने बीते 20 मई को फोन पर परिजनों से बात कर लोकेशन भेजी और उसके बाद मोबाइल आफ कर लिया। ट्रक को रोड के किनारे खड़ा करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन लोकेशन पर जब पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.