आजमगढ़, अक्टूबर 5 -- अजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीचौरा के तमसा नदी तट पर पचपेड़वा घाट के पास रविवार की सुबह ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी से उसका विवाद चल रह था। तीन-चार माह से वह तनाव में था, घर छोड़ कर रिश्तेदारी में घूम फिर कर रहता था। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र यादव मुंबई में रह कर ट्रक चलाता था। लोन लेकर मकान का निर्माण करया है। परिजनो ने बताया कि उसे दो बच्चे हैं पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। जिससे वह तनाव में रहता था। छह माह से वह घर पर रही रहता था। एक बैग लेकर वह अक्सर रिश्तेदारी में रहता था। शहर के कालीचौरा में उसका ननिहाल था। तीन चार दिन से शहर के तमसा नदी तट पर पचपेड़वा घाट के पास रहता था। रविवार की सुबह लोग नदी के तट पर पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। शव मिलने की जानकारी हो...