ट्रक खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला धराया
आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़। निजामाबाद थाना की पुलिस ने ट्रक खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को पकड़ा है। आगापुर निवासी अच्छेलाल सोनकर ने लोन पर ट्रक खरीदा था। आर्थिक तंगी के कारण ट्रक को मो. हसरत खान निवासी मालिकाना थाना कोतवाली भदोही जनपद संत रविदास नगर को बेच दिया। इस दौरान तय हुआ था कि ट्रक खरीदने वाला इसकी किस्त भरेगा। बाद में ट्रक खरीदने वाले ने कई माह बाद ट्रक को वापस कर दिया और किस्त भी नहीं भरा। पीड़ित अच्छे लाल की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी को मो. हसरत खाना को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.