सहारनपुर, अगस्त 5 -- ट्रक बेचने के बाद बैंक की तय किस्तें जमा न करने, वाहन वापस न करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मंडी थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कलालहटी निवासी सवेज पुत्र अखलाक ने बताया कि उसने 16 सितंबर 2025 को अपना ट्रक (यूपी11डीटी3685, आइशर 3019 प्रो) मोहल्ला मुफ्तियों निवासी उसामा पुत्र सऊद अहमद और इसरान को 2.65 लाख रुपये में बेचा था। आरोप है कि 2.50 लाख रुपये चेक से दिए गए, जबकि इंडसलैंड बैंक की करीब 50 शेष किस्तें खरीदारों को जमा करनी थीं। कुछ समय बाद किस्तें बंद होने पर बैंक कर्मचारी उसके घर पहुंचने लगे। सवेज का आरोप है कि किस्तें जमा कराने या ट्रक वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसने वाहन गायब कर देने और उसके दुरुपयोग की...