अयोध्या, जून 16 -- बीकापुर,(अयोध्या) संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरी गांव के निकट मंगलवार सुबह एक ट्रक अचानक खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।जाम की स्थिति ट्रक सड़क पर खड़ा हो जाने के कारण हाईवे पर लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम का असर दूर तक दिखाई दिया और वाहनों की लंबी कतारें पूरा कलंदर क्षेत्र तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही कोतवाली बीकापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुबह करीब आठ बजे से यातायात सुचारु कराने में जुटी हुई है।पुलिस की कार्रवाई पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित कर निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ट्रक को हटाने में हो रही देरी के कारण जाम पूरी तरह नहीं खुल सका है। जाम में फंसे यात्रियों, बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोगों को वैकल्पिक मार्गों क...