हापुड़, दिसम्बर 14 -- क्षेत्र के गांव पौपाई निवासी व्यक्ति की गाड़ी लेकर लापता हुए चालक की अब संपत्ति कुर्क की जाएगी। आरोपी के नहीं पकड़ने जाने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि क्षेत्र के गांव पौपाई निवासी जराफत अली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया था कि उन्होंने एक ट्रक बनाया था। उस ट्रक को हरियाणा के यमुना नगर के गांव चिक्कन निवासी इस्लाम चलाता था। आरोपी 20 जनवरी को ट्रक में माल भर कर यमुना नगर गया था, तभी से वह लापता हो गया। उसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला और न ही आरोपी ने गाड़ी को वापस किया। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। आरोपी न तो गिरफ्तार हुआ न ही स्वयं को न्यायालय में सरेंडर किय...