फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार विवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ डॉक्टर को दिखाने आ रही थी। हादसे के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से नगर के मोहल्ला चिलाका निवासी बबलू कुरैशी वर्तमान में अपनी ससुराल पटियाली जनपद कासगंज के काजी टोला में रह रहे हैं। सोमवार को वह अपनी 27 वर्षीय पुत्री रूही को बाइक पर बैठाकर डॉक्टर को दिखाने कायमगंज आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रेलवे स्टेशन के पास मोड़ पर पहुंची, तभी ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बबलू सड़क किनारे गिरकर चोटिल हो गए, जबकि पीछे बैठी रूही का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रक के पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.