बेगुसराय, मई 16 -- बेगूसराय से बाइक से वैशाली जा रहे थे बाइक सवार दंपती बछबाड़ा थाना के एनएच -28 की घटना, विरोध में सड़क जाम बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच -28 नारेपुर झमटिया ढाला के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार दंपती आ गये। इससे दोनों जख़्मी हो गये।घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया। जहां इलाज के दौरान बायां पैर के घुटने के नीचे काटना पड़ा। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। जख़्मी वैशाली जिले के बिदुपुर निवासी वीरेंद्र कुमार व उनकी पत्नी मंजू देवी है। घायल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने साढ़ू के घर बनवारीपुर गांव से बिदुपुर जा रहे थे। इसी दौरान एन एच -28 पर ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटना के शिकार हो गए। तेज ...