भागलपुर, मई 15 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर भुड़िया गांव के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बीबी सितारा परवीन (38 वर्ष) पति मो. अब्दुल निवासी बबुरा, थाना धनकुंड धोरैया जिला बांका के रूप में हुई। दुर्घटना में मो. अब्दुल भी घायल है। यह भी पढ़ें- नेशनल हाइवे पर ट्रक, बोलेरो व बाइक की टक्कर में शिक्षिका सहित तीन लोगों की मौतग्रामीणों का आक्रोश हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटा सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। व्यस्त मार्ग होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे शिक्षका धोरैया के अस्सी बटसार से ड्यूटी कर अपने स्कूटी से पति के साथ सन्हौला बाजार होकर अपना घर बबुरा लौ...