हाजीपुर, जनवरी 28 -- महुआ। ट्रक के धक्का लगने से मिनी डीजल टैंकर सड़क पर पलट गया। इस बीच टैंकर से तेल बहने लगा। यह खबर आसपास के लोगों को मिली और सभी गैलन, बाल्टी लेकर तेल लेने पहुंच गए। यह घटना बुधवार की दोपहर महुआ-हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा बैद्यनाथपुर के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार तेल लेकर मिनी टैंकर हाजीपुर की तरफ जा रहा था। इस बीच ट्रक ने धक्का मार दिया। वह बीच सड़क पर ही पलट गया और तेल बहने लगा। इधर, मिनी टैंकर के सड़क पर पलट जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। हालांकि तुरंत जेसीबी बुलाकर टैंकर को खड़ा कर दिया गया। महुआ 04- महुआ के बेलकुंडा बैद्यनाथपुर के पास सड़क पर पलटा मिनी टैंकर।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.