आजमगढ़, मार्च 24 -- लालगंज, आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के समीप अनियंत्रित के टक्कर से मासूम बालिका की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में नाना-नानी घायल हो गए। घायल नाना की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के समय बालिका को लेकर नाना-नानी बाइक से दवा दिलाने के लिए जा रहे थे। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव निवासी 62 वर्षीय इंद्रमणि राम पुत्र स्व. शंकर राम उनकी पत्नी 58 वर्षीय रामवती देवी मंगलवार की सुबह अपनी 4 वर्षीया नतिनी अस्मिता को बाइक से दवा दिलाने के लिए चंदवक बाजार जा रहे थे। वे बरडीहा मोड़ के समीप पहुंचे थे। तभी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार नाना-नानी के साथ ही मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से...